नकुर्ची की छात्राओं ने राज्य स्तर पर किया नाम रोशन
देहरादून, सितम्बर 13 -- नई टिहरी। विकासखंड जौनपुर के राजकीय इंटर कॉलेज नकुर्ची की छात्राओं ने मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परीक्षा परिणाम में कक्षा नौ की छात्राएं कुमारी गोपी और कुमारी साक्षी और कक्षा छह की छात्रा साधना ने सफलता हासिल की। विद्यालय के अनुसार इससे पहले भी कुमारी गोपी और कुमारी साक्षी राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हो चुकी हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि में कक्षा छह की कक्षाध्यापिका नंदनी कपूर और कक्षा नौ के कक्षाध्यापक सुनील सिंह नकोटी के मार्गदर्शन एवं मेहनत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद रावत ने सफल छात्राओं, उनके अभिभावकों और समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई दी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: नकुर्ची इंटर कॉल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.