सहारनपुर, जनवरी 19 -- चोरों ने दिनदहाड़े घर में घुसकर करीब 10 तौले सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय पूरा परिवार गुरुद्वारा में गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोमवार को नगर के मोहल्ला अफगानान निवासी सरदार वीरेंद्र सिंह ने बताया कि दोपहर करीब दो बजे वह गंगोह रोड स्थित गांव जैनपुर में परिवार के साथ गुरुद्वारा गए थे। बताया कि मकान का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था और वह घर के अंदर जाने वाले गेट का ताला बंद करके गए थे। इस दौरान चोरों ने घर मे घुसकर सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिये। जब परिवार वापस घर लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी खुली हुई मिली। अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण गायब देखकर उनके होश उड़ गए। वीरेंद्र सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिवार से घटना...