सहारनपुर, मार्च 8 -- नकुड़। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने जन शिकायतें सुनी। इस दौरान कुल 28 शिकायतें दर्ज हुई, जिनमे से कुल चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हुआ। शनिवार को ब्लॉक सभागार में अयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सुरेंद्र कुमार ने फ़रियादियों की शिकायतो का समय रहते गुणवतापूर्वक निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सरकारी रास्तो व तालाब को प्राथमिकता के आधार पर कब्जा मुक्त कराये जाने के भी निर्देश दिए। इस दौरान गांव ख़ंडलाना के सुरेशचंद ने विपक्षी द्वारा ख़ेत की मेढ़ से सटाकर लगाए गए पेड़ हटवाने, साल्हापुर के कर्मसिंह ने कच्चे रास्ते को पक्का बनवाने और नसरूल्लागढ़ निवासी लख़मीरा ने विपक्षी द्वारा ख़ेत मेढ़ काटने पर कार्रवाई की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार प्रियंक सिंह, सीओ रुचि गुप्ता, नायब तहसी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.