लखनऊ, अप्रैल 21 -- UP News: नारी का उत्थान और सम्मान ही भाजपा और एनडीए की पहचान है जबकि विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों को कुचलने का काम किया है। विपक्ष का रवैया हमेशा अटकाने, भटकाने और लटकाने का रहा है। जब-जब महिलाओं को सशक्त करने की बात आई, तब-तब इन दलों ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी। नकाब वाले 20 प्रतिशत के चक्कर में 80 प्रतिशत बहुसंख्यक महिलाओं का नुकसान किया है। ये बातें मंगलवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जनाक्रोश महिला पदयात्रा के समापन अवसर पर कहीं। नारी शक्ति वंदन विधेयक को गिराने पर राजधानी लखनऊ में महिलाओं की विशाल आक्रोश पदयात्रा आयोजित हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हजारों महिलाएं मुख्यमंत्री आवास (5 कालीदास मार्ग) से विधानसभा तक पैदल चलकर गईं...