उरई, फरवरी 26 -- कोंच। कोंच नगर में एक व्यापारी की बेटी घर में रखे लाखों के जेवरात लेकर चली गई। घर से परिजनों को चकमा देने के लिए वो नकाब भी पहने हुए थी। फिलहाल काफी खोजबीन पर भी उसका पता नहीं चला। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यापारी की 21 वर्षीय बेटी कानपुर में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही है। बुधवार की सुबह कोंच नगर स्थित घर पर उसकी बुजुर्ग दादी अकेली थी जबकि माता पिता कहीं बाहर गये हुए थे। इसी का फायदा उठाकर उक्त युवती नकाब पहन कर घर से बाहर निकली और ई रिक्शा में बैठ कर भाग निकली। बताया जा रहा है कि युवती अपने घर में से अपने साथ एक थैला लेकर बाहर निकली थी लेकिन थैले का वजन अधिक होने से उसने वहां से गुजर रहे किसी लड़के से उक्त थैला ई रिक्शा में अपने पास रखवाया। बताया जा रहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.