बिजनौर, जनवरी 3 -- थाना मंडावर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को गांव निवासी युवक ने गाली-गलौज करते हुए।फोन पर अपने दोस्तों को बुलाया।युवक मुह पर नकाब लगाकर आये थे। उन्होंने ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की। थाना मंडावर क्षेत्र के गांव रानीपुर निवासी अर्जुन पुत्र स्वर्गीय रामेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि जब वह रानीपुर बस स्टैंड पर खड़ा था।तो गांव निवासी मिथून पुत्र मुकेश उसके पास आया और गाली गलौज करने लगा।और फोन कर अपने दोस्तों को बुलाया। बाइक पर आये नकाबपोश युवकों ने उसके साथ जमकर मारपीट की।शोर सुनकर आये लोगों ने उसे बचाया।इस घटना से अफरा तफरी मच गयी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.