नकाबपोश महिला ने तमंचा दिखाकर लूट ली ज्वेलरी शॉप, दिनदहाड़े वारदात से सहमा बाजार
रुदौली (अयोध्या) हिन्दुस्तान, अप्रैल 2 -- UP News: धर्मनगरी अयोध्या के रुदौली थाना क्षेत्र में एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और अपराधियों के दुस्साहस पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। रुदौली नगर के कोठी मोहल्ला स्थित व्यस्त बाजार में बुधवार दोपहर एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज में 'महेश ज्वेलर्स' नामक दुकान में घुसकर लूटपाट की। महिला अपराधी ने सरेआम तमंचा लहराते हुए दुकानदार को जान से मारने की धमकी दी और करीब 26 ग्राम सोने के जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गई। दुकानदार के अनुसार, बुधवार दोपहर लगभग दो बजे बाजार में सामान्य चहल-पहल थी। महेश ज्वेलर्स की दुकान पर कुछ ग्राहक जेवर देख रहे थे, तभी हिजाब पहने एक महिला वहां पहुंची। शुरुआती चंद मिनटों तक उसने आम ग्राहक की तरह व्यवहार किया और दुकानदार से सोने के हार दिखाने को कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.