सोनभद्र, मई 9 -- डाला, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला नगर के वार्ड नौ में शनिवार की सुबह नकाबपोश बदमाश ने मार्निंग वाक पर निकली महिला को चाकू दिखाकर उसकी गले की चैन छीन ली। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डाला नगर के नई बस्ती निवासी प्रभा देवी पत्नी मुद्रिका सोनी ने बताया कि शनिवार की सुबह लगभग साढे़ पांच बजे वे प्रतिदिन की भांति घर से मार्निंग वाक पर निकली थी। टहलते हुए जब वे डीहबाबा से 200 मीटर आगे पहुंचीं, इसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश ने पीछे से उन्हें धक्का देकर गिरा दिया और उनके गले की चैन खींचने लगा। यह भी पढ़ें- दिन-दिहाड़े महिला से सोने की चेन की छिनतई, पुलिस ने खंगाला जब उन्होंने विरोध किया तो बदमाश ने चाकू निकाल लिया और उन्हें डरा कर उनके गले की 16 ग्राम की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.