संवाददाता, मई 2 -- उत्तर प्रदेश के जौनपुर-शाहगंज मार्ग पर मनेछा बादशाही के पास शुक्रवार रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाश ने ओवरटेक कर कार सवार दूल्हे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय कार में छह लोग सवार थे। पुलिस रंजिश समेत हर एंगल से जांच कर रही है। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया है। जौनपुर के ही सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव निवासी 22 वर्षीय आजाद बिंद पुत्र रामलखन बिंद की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में तय थी। शुक्रवार को आजाद का विवाह था। रात करीब साढ़े आठ बजे बरात बड़उर गांव से निकली। कार में दूल्हा और परिवार के बच्चे और दोस्त बैठे थे। बताया गया कि मनेछा गांव में बादशाही के पास दूल्हे की गाड़ी पहुंची ही थी कि एक नकाबपोश बाइक सवार युवक ने कार को ओवरटेक किया। कुछ दूर बाद वह कार के बा...