नकाबपोश बदमाशों ने युवक से की छिनतई
सहरसा, मई 21 -- पतरघट, एक संवाददाता।थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े छिनतई की घटना से लोगों में दहशत फैल गई।
घटना का विवरण पतरघट - सौर बाजार मुख्य मार्ग स्थित कपसिया दो फेरिया मोड़ से आगे पुल के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक को रोककर नकदी, मोबाइल और सोने की चकती छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी के अनुसार बसनही थाना क्षेत्र के सरौनी वार्ड-8 निवासी मुकेश कुमार अपने बाइक से सहरसा जा रहे थे। इसी दौरान कपसिया गांव के समीप बिना नंबर के नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने भय दिखाकर उनसे 55 सौ रुपये नकद, स्मार्टफोन तथा गले से सोने की चकती छीन ली। इसके बाद सभी बदमाश पतरघट - मधेपुरा मार्ग होते हुए विशनपुर कहरा मोड़ की ओर फरार हो गए।
पुलिस की कार्रवाई घटना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.