नकाबपोश बदमाशों ने बाइक सवार युवक पर किया जानलेवा हमला
मऊ, मई 31 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहजादी माता स्थान के पास शनिवार की रात बाइक सवार एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। साथ ही उसके पास से नकदी और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज में भर्ती कराया। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस नकाबपोश बदमाशों की धर पकड़ में जुट गई है। चेरुइया निवासी कमलेश यादव शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक से साग-सब्जी लेकर अपने घर लौट रहा था। शाहजादी माता स्थान के पास सड़क किनारे खड़े एक व्यक्ति ने उन्हे रुकने का इशारा किया। कमलेश के रुकते ही उस व्यक्ति ने बाइक की चाबी निकाल ली, जिससे कमलेश घबराकर बाइक समेत गिर पड़ा। इसी दौरान पीछे से चार-पांच अज्ञात नकाबपोश यु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.