उन्नाव, मार्च 1 -- अचलगंज। थाना क्षेत्र के उन्नाव लालगंज हाईवे पर मुगलपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस के पास शनिवार देर रात ड्यूटी कर घर लौट रहे बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी को रोक बंधक बनाकर नकाबपोश बदमाशों ने 22 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित कर्मी ने फोन से पुलिस को घटना की जानकारी दी। हाइवे पर रोड होल्डप की सूचना मिलते ही पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को पकड़ कर थाने लाई है। पुलिस लूट की घटना से इंकार कर दो पक्षों के बीच मारपीट होना बता रही है। अचलगंज कस्बा के रहने वाले अमर त्रिवेदी दही थाना क्षेत्र के ग्लोबल इंडस्ट्री में कर्मचारी है। शनिवार देर रात करीब 11 बजे ड्यूटी कर स्कूटी से घर लौट रहा था। आरोप है कि वह उन्नाव लालगंज हाइवे पर मुगलपुर गांव स्थित एक गेस्ट हाउस के समीप पहुंचा ही था कि सामने से आए आधा दर्जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.