गंगापार, दिसम्बर 24 -- बैटरी की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये का सामान पार कर दिया। सरायइनायत थाना क्षेत्र के शेख अहमदपुर गांव निवासी रामू कुशवाहा सहसों गोल चौराहा के पास किराए का कमरा लेकर अपनी बैटरी की दुकान खोल रखा है। घटनास्थल से पुलिस चौकी महज चंद कदम की दूरी पर है। मंगलवार की रात रोज की तरह वह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। देर रात मौका देखकर अज्ञात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। दुकान के अंदर से 32 बैटरी व 7 इनवर्टर सहित अन्य सामान लेकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी दुकानदार बुधवार को सुबह जब दुकान खोलने पहुंचा तो वहां का नजारा देखकर सन्न रह गया। चोरी का फुटेज सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। चोरों ने दुकान के अंदर लगे चारों कैमरे के सामने छाता लगाकर उसमें टेप लगा दिया। एक कैमरे का टेप गिरने के कारण चोरी की घटना कैमरे में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.