नवादा, मार्च 17 -- रोह, निज प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय रोह बाजार के गुलजारबाग मोहल्ले में नकाबपोश बदमाशों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट किया और 30 हजार रुपए छीन लिए। पीड़ित मुकेश कुमार की रोह बाजार के सिउर रोड में किराना की दुकान है। उसने बताया कि रविवार की शाम पुरानी बाजार से तगादा करके बाइक से गुलजारबाग मोहल्ला होते हुए बस स्टैंड जा रहा था। इसी दौरान गली के दक्षिणी मुहाने से पहले चार की संख्या में रहे नकाबपोश बदमाशों ने मुझे पीछे से पकड़ लिया और बेल्ट वगैरह से मारपीट कर मेरे ट्राउजर(पैंट) के पैकेट से तीस हजार रुपया ले लिया। सभी की उम्र करीब 16-18 साल बताई गई है। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। इस संबंध में रोह थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि पीड़ित द्वारा आवेदन देने पर आगे की कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.