पीलीभीत, फरवरी 21 -- जहानाबाद। रिश्तेदारी से घर वापस आ रहे ग्रामीण से तीन बदमाशों ने बाइक लूट ली। तीनों बदमाश नकाब पहने हुए थे। बदमाशों ने धारदार हथियार से प्रहार कर ग्रामीण को घायल भी कर दिया। जहानाबाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम गोनेरावदी निवासी पुष्पेंद्र कुमार पुत्र मदनलाल ने थाना जहानाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया की 19 फरवरी को रात साढ़े आठ बजे वह अपने ममेरे भतीजे कपिल पुत्र ठाकुरद्वारा निवासी ग्राम सुतईया थाना नवाबगंज बरेली के घर से अपनी बाइक से वापस आ रहा था। जैसे ही वह थाना जहानाबाद क्षेत्र के शाही रोड पर ग्राम महताब नगर के मोड़ के समय पहुंचा। तभी एक अज्ञात व्यक्ति मुंह पर कपड़ा बांधकर उसकी बाइक के सामने आ गया। जिस पर उसने अपनी बाइक की गति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.