बाराबंकी, मई 22 -- देवा (बाराबंकी, संवाददाता। उत्तर प्रदेश में बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव में गुरुवार देर रात असलहाधारी नकाबपोश बदमाशों ने एक सर्राफा कारोबारी के घर पर धावा बोल दिया। मकान का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। परिवार के सदस्यों के मोबाइल फोन छीन लिए और विरोध कर रहे परिवार के सदस्यों को मारपीट कर घायल कर दिया। इस दौरान तमंचे से आतंकित कर 12 लाख रुपये नकद समेत 52 लाख रुपये के आभूषण लूट कर बदमाश फरार हो गए। डकैती की इस वारदात से इलाके में दहशत व्याप्त हो गया है। जानकारी होने पर सुबह पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिया। यह भी पढ़ें- नकाबपोश डकैतों ने सर्राफा परिवार को बंधक बना कर लूटे नकदी समेत 52 लाख के आभूषणघटना का विवरण ग्वारी गांव ...