गोरखपुर, दिसम्बर 30 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को नकाबपोशों ने पिस्टर सटाकर एक व्यक्ति से 45 हजार रुपये लूट लिए। इससे पहले बैंक में बदमाशों ने ही पीड़ित का विड्रॉल फार्म भी भरा और रास्ते में लूट लिया। डलसिंगार, निवासी छताई, थाना खजनी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया खजनी शाखा से 45 हजार रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने जल्द खुलासे का दावा किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.