गोरखपुर, जून 23 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। बरगदवा चौराहा-स्पोर्ट्स कॉलेज-फर्टिलाइजर फ्लाईओवर पर ट्रकों की अवैध पार्किंग फिर शुरू हो गई है। एफसीआई गोदाम गेट के सामने ट्रकों को खड़े होने से एक लेन ढक जा रही है। ऐसी स्थिति में एक ओर से आने वाले वाहन दूसरी ओर से आने वालों को दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसी स्थिति में किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। ओवरब्रिज निर्माण के बाद से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अधिकारी सख्ती बरतने के लिए शायद किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं। ओवरब्रिज पर सोमवार सुबह 11 बजे पड़ताल की गई तो एफसीआई गोदाम गेट की ओर से ओवरब्रिज पर चढ़ने वाले एक लेन में ट्रक खड़ा था, जबकि जहां से ओवरब्रिज शुरू होता है, वहां पर लाइन से तीन ट्रक खड़े थे। दोनों ओर चार ट्रकों के खड़े होने के कारण विपरीत दिशा से आने वाले वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे। मौक...