कौशाम्बी, मार्च 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। बुधवार को सम्राट उदयन सभागार में 14-15 मार्च को होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा सकुशल सम्पन्न कराए जाने के एसपी राजेश कुमार व एडीएम शालिनी प्रभाकर ने बैठक की। बैठक में उन्होंने सेक्टर/स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को जरूरी निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि परीक्षा को गम्भीरता से लिया जाए। निर्देश पुस्तिका का भली-भांति अध्ययन कर लिया जाए। सौंपे गए दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक किया जाय और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) ने पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.