संभल, फरवरी 18 -- एसएम इंटर कॉलेज में मंगलवार को यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को नकल-विहीन कराने के मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। इसके लिए सभी कक्ष निरीक्षकों का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । प्रशिक्षण के दौरान कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षाओं की गाइडलाइन के अनुसार दायित्व और कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन चौहान ने बताया कि सभी कक्ष निरीक्षक शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षाओं को पूरी तरह नकल-विहीन कराने में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। परीक्षा समिति के सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि हाईस्कूल के प्रत्येक परीक्षार्थी को ओएमआर शीट देने से पहले उसका अनुक्रमांक और विषय प्रवेश पत्र से मिलान करना अनिवार्य होगा। ओएमआर शीट दो भागों में होती है, जिसमें ऊपर का भाग मुख्य और नीचे का प्रतिपण भाग होता है। ओएमआर शीट नीले या काले बॉल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.