हापुड़, मार्च 11 -- यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा जनपद में 14 और 15 मार्च को नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। केंद्रों को तीन जोनों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में जैमर लगाए जा रहे हैं, ताकि मोबाइल या अन्य किसी इलेक्ट्रानिक डिवाइस से कोई भी अभ्यर्थी नकल न कर सके। परीक्षा केंद्र के सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा को लेकर डीएम और एसपी ने पुलिस, प्रशासन व परीक्षा कराने में लगे अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय ने कहा की परीक्षा नकल विहीन और शांतिपूर्ण कराई जाए। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सुरक्षा व्यवस्था, मजिस्ट्रेट ड्यूटी, यातायात व्यवस्था और परीक्षा को लेकर अन्य बिंदुओं पर डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्दे...