फरीदाबाद, मार्च 12 -- पलवल। पलवल में चल रही हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल रहित और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है। एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केंद्रों के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और अनावश्यक लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। उन्होंने बताया कि स्वाट टीम और डायल-112 की टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। कई जगह सादी वर्दी में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। आसपास की छतों पर भी पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, ताकि बाहर से पर्चियां फेंककर नकल कराने की कोशिशों को रोका जा सके। अधिकारियों द्वारा समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। ---पलवल पुलिस ने 2100 पेटी अवैध शराब नष्ट कीपलवल। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत पकड़ी गई लाखों रुपये की कीम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.