प्रयागराज, मई 23 -- कुख्यात नकल माफिया सोनू सिंह यादव और उसकी पत्नी के नाम दर्ज करीब 60 लाख रुपये की मूल्य की जमीन को पुलिस आयुक्त के आदेश पर शनिवार को कुर्क किया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट सोरांव भारती मीणा और एसीपी श्यामजीत प्रमिला सिंह के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व टीम ने सोरांव क्षेत्र के राजापुर मल्हुआ में अपराध से अर्जित संपत्ति को कुर्क कर नोटिस बोर्ड लगा दिया है। नवाबगंज थाने में सोनू सिंह यादव के खिलाफ वर्ष 2025 में गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 1986 के तहत मुकदमा लिखा गया। सोरांव, नवाबगंज और झूंसी थाने में आठ और उसकी पत्नी शारदा यादव के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं। सोरांव थाना प्रभारी की विवेचना में कटरा कौड़िहार निवासी सोनू सिंह यादव नकल गिरोह का गैंग लीडर साबित हुआ। उसने अपनी पत्नी शारदा यादव के साथ मिलकर भय व ...