आजमगढ़, अगस्त 12 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को अंतर्जनपदीय नकल माफिया गिरोह का खुलासा किया। यूपीएसएसएससी प्राविधिक मुख्य परीक्षा में नकल कराने की साजिश में एक और आरोपी को मंगलवार को रोडवेज के पास से गिरफ्तार किया। परीक्षा पास कराने के लिए छह लाख में डील हुई थी। 15 हजार रुपये एडवांस लेकर परीक्षार्थी को ब्लूटूथ डिवाइस उपलब्ध कराई थी। परीक्षार्थी रविवार को परीक्षा देते समय ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था।

परीक्षा का आयोजन शिब्ली नेशनल इंटर कॉलेज में यूपीएसएसएससी प्राविधिक मुख्य परीक्षा रविवार को हो रही थी। परीक्षा के दौरान ब्लॉक-अ के कक्ष में परीक्षा दे रहा अभ्यर्थी आलोक पटेल निवासी भड़ाव थाना जंसा जनपद वाराणसी की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर कक्ष निरीक्षकों ने उसकी जांच की। जांच के दौरान कान के अन्दर से हियरिंग...