नई दिल्ली, जुलाई 25 -- CM Yogi News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नकल माफियाओं को मिट्टी में मिला देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि नकल माफिया मिट्टी में मिलेंगे, कोई रोक नहीं सकता है माफिया को मिट्टी में मिलने से। उन्होंने कहा कि हम आभारी है प्रधानमंत्री मोदी के प्रति जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले तीन दिन के अंदर बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। कल केंद्रीय कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकर माफियाओं को कम से कम 10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगेगा। कैबिनेट ने यह बिल मंजूर कर लिया है। सोमवार को देश की संसद में यह बिल आने वाला है। शनिवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने ये बातें कहीं। सीएम योगी का यह बयान ऐसे वक्त में ...