भभुआ, मार्च 23 -- भभुआ। जब सरकार ने नकल पर नकेल कसा तो परीक्षार्थी भी बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए परिश्रम करने लगे। विद्यालयों में पढ़ाई करने के बाद वह पढ़ने के लिए कोचिंग में जा रहे हैं। घर पर भी पढ़ रहे हैं। ओरिजनल बुक के अलावा नोटबुक, गेस पेपर आदि से बच्चे परीक्षा की तैयारी करते हैं। अब वह समझ गए हैं कि बिना पढ़े परीक्षा में पास होना मुश्किल हैं। इसलिए अब वह पढ़ाई पर ध्यान दे रहे हैं। यही कारण है कि वह घर में भी देर रात तक पढ़ रहे हैं। पढ़ाई के दम पर ही परीक्षार्थी परीक्षा में बेहतर कर रहे हैं। अब वह सहपाठियों के साथ बेवजह घूमने के बजाय कोर्स को पूरा करने पर ध्यान दे रहे हैं। हालांकि शिक्षक भी बेहतर रिजल्ट देने के ख्याल से बच्चों का कोर्स पूरा कराने में जुटे दिखते हैं, ताकि उनके विद्यालय का नाम बच्चे रोशन कर सकें। इंटर के रिजल्ट की खबर से उत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.