फरीदाबाद, फरवरी 28 -- फरीदाबाद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं को नकल-मुक्त और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन सक्रिय है। उपायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देश पर एसडीएम अमित कुमार ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सराय ख्वाजा स्थित राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने परीक्षार्थियों की एंट्री, फ्रिस्किंग और सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेट की उपस्थिति सुनिश्चित की गई। उन्होंने कंट्रोल रूम, उत्तर पुस्तिकाओं के रखरखाव और बैठने की व्यवस्था भी देखी। एसडीएम ने पुलिस बल की तैनाती और सतर्कता संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखना और किसी भी अनियमित गतिविधि को रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.