बिजनौर, मई 18 -- धामपुर। एबीवीपी ने नकल के नाम पर अवैध वसूली के विरोध में एसडीएम को ज्ञापन देकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चेताया यदि कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन होगा। सोमवार को एबीवीपी जिला प्रमुख शिवम चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर बाबू ईश्वरी प्रसाद रावल डीपी कॉलेज शहजादपुर, शेरकोट में परीक्षा के दौरान नकल कराने के नाम पर अवैध वसूली और छात्र के साथ मारपीट किए जाने का विरोध जताया। आरोप है कि धामपुर डिग्री कॉलेज के बीए द्वितीय वर्ष के छात्र अनुज शर्मा 15 मई को परीक्षा देने कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान कॉलेज के शिक्षक अश्वनी कुमार उर्फ बन्टी ने छात्र से नकल के नाम पर 1000 रुपये की मांग की। यह भी पढ़ें- उत्पीड़न के विरोध में अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन रूपये न देने पर छात्र को अलग कमरे...