नकल कराने वाले सात कॉलेज किए डिबार
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने परीक्षा में नकल और शुचिता भंग करने पर सात महाविद्यालयों को एक साल के लिए डिबार कर दिया गया है। एक साल तक यह महाविद्यालय परीक्षा केंद्र नहीं बन सकेंगे। इन महाविद्यालयों में पांच एटा, एक कासगंज और एक अलीगढ़ का कॉलेज शामिल है। कुलपति प्रोफेसर नरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित परीक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सम सेमेस्टर परीक्षाओं की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से कई कठोर एवं सुधारात्मक निर्णय लिए गए। बैठक में विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता, सामूहिक नकल अथवा प्रशासनिक लापरवाही को किसी भी स्तर पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.