गाजीपुर, मार्च 12 -- गाजीपुर। यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान पैसा लेकर सॉल्वर को बैठाने के मामले में गुरुवार को जिला जज धर्मेंद्र कुमार पांडेय की कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने भगेलू दास इंटर कालेज बरूवी बहलोलपुर के प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव की जमानत अर्जी मंजूर कर ली। कोर्ट ने प्रधानाचार्य को रिहा करने का आदेश दिया। बता दें कि एसटीएफ यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के अंग्रेजी के पेपर में दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहे साल्वर को गिरफ्तार किया था। साल्वर ने कहा कि एक अध्यापक ने प्रवेश पत्र दिया और बोला कि प्रधानाचार्य से बात हो गई हैं। जिसके आधार पर प्रधानाचार्य को भी गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में प्रधानाचार्य विंध्याचल यादव ने अधिवक्ता सुमित श्रीवास्तव के जरिए जिला जज के कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की थी। कोर्ट ने अर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.