भागलपुर, अप्रैल 17 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। कहते हैं चोरी और सीनाजोरी भी... ऐसा ही वाकया मारवाड़ी कॉलेज में बुधवार को प्रायोगिक परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने किया है। दरअसल, छात्रा परीक्षा के दौरान मोबाइल से नकल कर रही है और वीडियो बना रही है। नकल का वीडियो उसने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर लगा लिया। साथ ही उस पर लिखा है सब्जेक्ट ऐसा चुनो कि टीचर खुद चीटिंग कराए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में छात्रा अपनी कॉपी भी दिखा रही है। वीडियो मारवाड़ी कॉलेज का बताया जा रहा था। मामला संज्ञान में आते ही कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय कुमार झा ने जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन गुरुवार को कर दिया।जांच यह भी पढ़ें- जेपी विवि: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की कड़ाई से ली जा रही परीक्षा कमेटी का संयोजक डॉ. संगीत कुमार को बनाया गय...