नकली 500 के नोट की 80 गड्डी सहित युवक गिरफ्तार
आगरा, मई 14 -- जीआरपी आगरा कैंट ने गुरुवार को एक युवक को 500 रुपये के नकली नोट की 80 गड्डियों संग गिरफ्तार किया। आरोपी टप्पेबाजों को नकली नोट की गड्डी देने नागपुर जा रहा था। इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया कि आगरा कैंट स्टेशन पर गुरुवार सुबह चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के नोट की 800 गड्डियां बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरजोत पुत्र जसविंदर निवासी बीकानेर बताया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह टप्पेबाजों का नकली नोट की गड्डी सप्लाई करने का काम करता है। इसी सिलसिले में वह नागपुर जा रहा था। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ में 7.70 लाख की फेक करेंसी जब्त; गैंग का सरगना 2 बार जा चुका जेल, दिल्ली में जाली नोट खपाते थे जीआरपी ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.