मोतिहारी, मार्च 25 -- केसरिया। केसरिया बाजार में नकली वीट हेयर रिमूवर क्रीम बेचने को लेकर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। कंपनी के जांच अधिकारी व केसरिया थाना पुलिस की टीम ने करीब आधा दर्जन दुकानों की जांच की, जिसमें चार दुकानों से कुल 101 पीस नकली वीट क्रीम बरामद की गई। मामले में कंपनी के जांच अधिकारी संजीत कुमार पासवान के आवेदन पर केसरिया थाना में चार दुकानदारों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के दौरान केसरिया बाजार स्थित अध्यन कॉस्मेटिक, नारी शृंगार दुकान, चंदन शृंगार स्टोर तथा जय गुरु भंडार स्टोर से नकली उत्पाद जब्त किया गया। थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि बरामद सभी नकली क्रीम को जब्त कर लिया गया है। तथा संबंधित दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी टीम में कंपनी के रोहित कुमार, रामप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.