मेरठ, जनवरी 23 -- नामचीन कंपनी के रुम हीटर बेचने वाले मेरठ के युवक को हापुड़ पुलिस ने मेरठ सर्च टीम के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से कंपनियों के 75 डुप्लीकेट हीटर बरामद किए। हापुड़ के कपूरपुर थाने में कॉपीराइट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के निशानदेही पर भावनपुर उसके मकान पर दबिश दी है। हापुड़ की कपूरपुर थाना पुलिस ने मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र निवासी अनीश पुत्र इदु को सिरोधन बाईपास के पास से गिरफ्तार किया। अनीश अहमदपुर, भावनपुर निवासी है। बुधवार को उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। स्पीड सर्च एंड सिक्योरिटी नेटवर्क के फील्ड मैनेजर ललित कुमार ने बताया काफी समय से बाजार में ब्रांडेड कंपनियों के डुप्लीकेट हीटर सप्लाई की शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में हापुड़ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.