महाराजगंज, अप्रैल 3 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र का अड्डा बाजार में बीते 28 मार्च को 3 आभूषण की दुकानों में नकली आभूषण को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह में एक आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी राकेश गौड़ निवासी रामूघाट थाना पीपीगंज गोरखपुर को अड्डा बाजार के निकट से ही गिरफ्तार किया है। अड्डा बाजार में स्थित तीन ज्वेलरी की दुकान पर एक ही दिन अलग-अलग समय पर ठगों के गिरोह ने नकली ज्वेलरी को असली बताकर बेच दिया और हजारों रुपये लेकर फरार हो गए थे। ज्वेलरी के दुकानदारों ने जब आभूषण की जांच की तो वह नकली निकले। इसके बाद दुकानदार दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर ठगों की पहचान करने में जुट गए थे। बीते 30 मार्च को ही ठगो का गिरोह नकली आभूषण बेचने ज्वेलर्स के दुकानदारों के पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.