लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई क्षेत्र में नकली सोने की मूर्ति गिरवी रखकर 35 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका पिता अभी भी फरार है। मुकदमा दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। पुलिस पिता की तलाश में अलग अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के अनुसार वृंदावन स्थित आशरा एन्क्लेव निवासी रणंजय सिंह ने तहरीर दी थी कि गोरखपुर के कैंपियरगंज निवासी रविंद्र कुमार यादव और उसके पिता रामदुलारे यादव ने पहले उनसे करीबी बढ़ाई। इसके बाद विदेश जाने की मजबूरी बताकर पुश्तैनी सोना और करीब सात किलो की सोने की मूर्ति गिरवी रखने का झांसा दिया। भरोसा दिलाने के लिए सोने का कुछ हिस्सा जांच भी कराया गया, जिससे पीड़ित पूरी तरह वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.