नकली सोने की गुल्ली देकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
मिर्जापुर, सितम्बर 3 -- मिर्जापुर। जिगना पुलिस ने नकली सोने की गुल्ली को असली बताकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को बुधवार धर दबोचा। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था। उसके पास से तीन पीली धातू व 5000 रूपये बरामद हुए। गाजीपुर जिले के करंडा के लीलापुर निवासी सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने 12 जुलाई को मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जिगना के बघेड़ा खुर्द मिश्रपट्टी निवासी विजय शंकर बिन्द को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य अभियुक्त पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.