दरभंगा, मार्च 23 -- सिंहवाड़ा। भरवाड़ा नगर पंचायत स्थित सोने-चांदी की दुकान पर असली की जगह नकली नोजपिन रखकर भागने वाली दोनों महिलाओं को सिंहवाड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार महिलाएं समस्तीपुर जिले के नगर थाना गोला रोड निवासी झुम्मी देवी व वारिसनगर थाना क्षेत्र के मगरदही गांव निवासी गौरी देवी बतायी गयी हैं। पुलिस ने उनके पास से तीन असली गोल्ड नोज पिन, 77 पीस रोल गोल्ड नोझपिन, 1400 रुपए व व दो मोबाइल भी बरामद किये हैं। इस मामले में रितिक रोशन ज्वेलर्स के व्यवस्थापक फेकन ठाकुर ने सिंहवाड़ा थाने में एफआईआर दर्ज कराया था। थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.