आगरा, अप्रैल 29 -- शाहगंज क्षेत्र में नकली सोना रखकर 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित श्याम लाल आहूजा का आरोप है करीब 120 ग्राम सोने के आभूषण रखकर उन्होंने आरोपितों को पैसे दिए थे। आभूषण चेक कराए तो वे नकली निकले। पैसे मांगने आरोपित ने गाली गलौज कर कपड़े फाड़ दिए। तहरीर के आधार पुलिस सुशील चावलानी, कृतिका चावलानी, ऊषा चावलानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार, 16 जुलाई 2025 को सुशील चावलानी, उनकी पत्नी कृतिका चावलानी और मां ऊषा चावलानी उनके घर आए। उन्होंने व्यापार में घाटा होने की बात कहकर आर्थिक मदद मांगी और भरोसे के तौर पर करीब 120 ग्राम सोने के जेवर गिरवी रख दिए। पुराने संबंधों के चलते पीड़ित ने 10 लाख रुपये दे दिए। कुछ समय बाद जब आहूजा ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। 7 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.