मैनपुरी, मार्च 7 -- थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर में वृद्ध के पास सोने के नकली आभूषण रखकर छह लाख रुपये ठग लिए। तीन माह बाद जब वृद्ध ने रुपये मांगे तो आरोपी ने टालमटोल की। जब पीड़ित ने सोने के आभूषणों की जांच कराई तो वह नकली निकले। जब आभूषण नकली की बात आरोपी दंपति से कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। राजाराम पुत्र बाबूराम ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि करीब आठ महीने पहले भगवतीपुर निवासी सुभाष और उसकी पत्नी ऊषा देवी उनके पास आए और पैसों की जरूरत बताते हुए सोने के आभूषण गिरवी रख दिए। पीड़ित ने राजाराम ने सोने की चार चूड़ियां, चार अंगूठी, तीन जंजीर, एक हार और एक बेंदा जमानत के तौर पर रख लिए और इसके बदले छह लाख रुपये दे दिए। तीन माह बाद जब पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो सुभाष टालमटोल करने लगा। इसी बीच उसने ज्वेलर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.