लखनऊ, अप्रैल 12 -- लखनऊ, संवाददाता।अर्जुनगंज में श्री राधे ज्वैलर्स की दुकान में सोने का नकली झुमका बेचने के लिए पहुंची एक महिला को सर्राफ ने पकड़ लिया। पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस की पूछताछ में महिला ने बताया की वह बीमार थी। पेट का ऑपरेशन हुआ था। उसे नहीं पता था कि झुमका नकली था।अर्जुनगंज स्थित श्री राधे ज्वैलर्स दुकान के मालिक संजय निगम हैं। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर करीब सवा 12 बजे एक महिला झुमका लेकर पहुंची। उसने बताया कि वह बेचना चाहती है। वजन कराया तो 4.090 ग्राम का निकला। झुमका पुराना था। संजय निगम के मुताबिक उन्होंने महिला की पहचान के लिए उसका आधार कार्ड मांगा। महिला ने बताया कि आधार कार्ड नहीं है। इस पर शक हुआ। झुमके की जांच कराई। पता चला कि वह नकली है। इस पर विरोध किया तो महिला ने नकली होने ...