नकली सोना बताकर ठगी की कोशिश में तीन जालसाज गिरफ्तार
गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- पीपीगंज (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। पीली धातु को सोना बताकर व्यापारियों से ठगी करने वाले गिरोह के पिता-पुत्र और एक महिला को पीपीगंज पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों ने गोरखपुर के सिघड़िया निवासी व्यापारी सोनू सिंह को दो किलो सोना देने का झांसा देकर पीपीगंज बुलाया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर तीनों को पीपीगंज के गोलीगंज बाईपास मार्ग स्थित अंडरपास के पास से पकड़ लिया। तलाशी में उनके पास से करीब दो किलो पीली धातु और तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों की पहचान लखनऊ के हंसखेड़ा चौराहा मायावती कॉलोनी निवासी ईश्वर राय पुत्र करन और करन पुत्र मोहन तथा कानपुर के सचेंडी पश्चिमी कमिश्नरेट क्षेत्र के भीमसेन निवासी दल्लो पत्नी शंकर के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पीपीगंज चौकी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.