संतकबीरनगर, मार्च 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कुशीनगर जनपद के गल्ला व्यवसायी को झांसे में लेकर नकली सोना देकर आठ लाख रुपए की ठगी करने वाले ठग रविवार को कोतवाली पुलिस ने हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने उनके पास से ठगी की गई रकम को भी बरामद कर लिया। मामले का खुलासा एसपी संदीप कुमार मीना ने पत्रकार वार्ता के दौरान किया।उन्होंने बताया कि गल्ला व्यवसायी सन्नी कुमार गुप्ता पुत्र अयोध्या प्रसाद गुप्ता निवासी खड्डा, थाना खड्डा जनपद कुशीनगर ने कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया कि 23 मार्च 2026 को चार व्यक्तियों द्वारा मिलकर नकली गोल्ड देकर आठ लाख रुपए ठगी व धोखाधड़ी कर लिया गया है । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना स्थानीय पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्रवाई शुरू किया। कोतवाली पुलिस के साथ ही एसओजी, सर्विलांस सेल की टीम ने संयुक्...