प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। मणप्पुरम फाइनेंस लिमिटेड की मीरापुर शाखा से आंशिक रूप से नकली सोना गिरवी रखकर करीब 2.92 लाख रुपये का गोल्ड लोन लेने का मामला सामने आया है। मामले में कोर्ट के आदेश पर एक महिला के खिलाफ अतरसुइया थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। कंपनी के एरिया मैनेजर सत्यव्रत साहू ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था।कोर्ट में दाखिल प्रार्थना पत्र के अनुसार मीरापुर निवासी आशा वर्मा ने 2018 में दो अलग-अलग गोल्ड लोन के माध्यम से कुल दो लाख चौरानबे हजार चार सौ रुपये ऋण लिया था। आरोप है कि आंतरिक ऑडिट और जांच में गिरवी रखे गए जेवरात आंशिक रूप से नकली पाए गए। कंपनी के मुताबिक ऋण लेने के बाद आशा वर्मा ने अब तक किसी भी किस्त का भुगतान नहीं किया है। ब्याज सहित बकाया राशि लगातार बढ़ रही है और इससे संस्था को आर्थिक नुकसा...