नकली सोना का जेवर देने पर सराफा कारोबारी-ग्राहक में मारपीट
आजमगढ़, जून 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुरानी कोतवाली स्थित सराफा की दुकान पर मंगलवार की शाम कारोबारी और ग्राहक में नकली सोने का जेवर देने को लेकर मारपीट हो गई। विवाद काफी बढ़ गया और सड़क पर हाथापाई होने लगी। बााजर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर कोतवाली चली गई। समझौता के बाद दोनों को छोड़ दिया। पुरानी कोतवाल पर जितेंद्र कुमार सुधीर कुमार के नाम से सराफा की दुकान है। दुकान पर मंगलवार की शाम को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के गढ़वल बनकट निवासी आदर्श पहुंचा था। उसने सोना का जेवर खरीदने के बाद बाहर जांच कराई। पता चला की सोना नकली है। इस पर वह जेवर लेकर दुकान पर पहुंचा। जिसे लेकर विवाद हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.