नकली सीमेंट बेचने वाले दुकानदार पर कॉपीराइट का केस
बदायूं, मार्च 23 -- जरीफनगर क्षेत्र के रसूलपुर कलां में नकली सीमेंट बेचने के मामले में दुकानदार के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मौके से 22 बैग बरामद कर नमूना सील किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला जरीफनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर कलां गांव का है, जहां अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि संजय कुमार शर्मा ने नकली सीमेंट बेचे जाने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसान खाद भंडार नाम की दुकान पर जांच की। दुकान पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता पुत्र पोशाकी लाल निवासी रसूलपुर कलां बताया। तलाशी के दौरान दुकान से अल्ट्राटेक ब्रांड के 22 नकली सीमेंट बैग बरामद किए गए, जो कंपनी के नाम का इस्तेमाल कर बेचे जा रहे थे।पुलिस ने मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.