अयोध्या, जून 13 -- बीकापुर, अयोध्या, संवाददाता। बीकापुर के कोछा बाजार में कथित रूप से नकली सीमेंट की बिक्री का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

जांच की मांग एमपी बिड़ला परफेक्ट सीमेंट के अयोध्या व अंबेडकरनगर के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर ने कोतवाली बीकापुर में तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 11 जून को सूचना मिली कि कोछा बाजार स्थित एक ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर एमपी बिड़ला परफेक्ट सीमेंट के नाम से सीमेंट की खेप उतारी जा रही है। जानकारी पर कंपनी की टीम मौके पर पहुंची और जांच की। कंपनी प्रतिनिधियों का आरोप है कि जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित सीमेंट की खेप और उसे लेकर आया वाहन कंपनी अथवा उसके अधिकृत प्लांट से प्रेषित नहीं किया गया था।

नकली सीमेंट की आशंका कंपनी के अधिकृत प्र...