मेरठ, अगस्त 9 -- ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए युवकों से उगाही करने वाले तीसरे आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी की पहचान टीपी नगर ग्राम पूठा निवासी विशाल के रुप में हुई है। इस मामले में पुलिस मुख्य आरोपी समेत दो आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। एक अगस्त को रिठानी निवासी नीरज पाल ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि शशांक शर्मा, राहुल, आकाश और दो अन्य साथियों ने पुलिस अफसर होने का झांसा देकर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। गूगल-पे के माध्यम से 10 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल पाल (25 वर्ष) निवासी रिठानी और आकाश (20 वर्ष) निवासी पुट्ठा, थाना टीपी नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनकी पांच सदस्य टीम है, इंस्टग्राम के माध्याम से युवकों को ब...