मुजफ्फर नगर, अप्रैल 14 -- मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला प्रेमपुरी में ऊषा कंपनी की नकली सिलाई मशीन बनाकर बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। ग्राहकों ने कंपनी के ड्रिस्ट्रीब्यूटर और प्रबंधक को आनलाइन शिकायत दी। कंपनी ने छानबीन कर पुलिस को साथ लेकर प्रेमपुरी में सिलाई मशीन बनाने के ठिकाने पर दबिश दी। दुकान से सात नकली सिलाई मशीन बरामद हुई है। मामले में दुकानदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। ऊषा कंपनी ने ड्रिस्ट्रीब्यूटर एवं सेल्स का कार्य लेंसर नेटवर्क लिमिटेड फर्म दिया हुआ है। उसके प्रबंधक लाल सिंह कादियान ने शहर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को बताया कि ऊषा कंपनी के नाम से प्रेमपुरी में नकली सिलाई मशीन बनाकर बेची जा रही है। पुलिस ने प्रेमपुरी में अजय कुमार जैन की दुकान पर छापेमारी की गई। जांच की गई तो यहां पर सात सिलाई की नकली मशीन ...