लखनऊ, मार्च 10 -- चौक पुलिस ने आईटीसी की नकली सिगरेट बेचने के मामले में पुलिस ने दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में आईपीआर प्रोटेक्शन एनफोर्समेंट कंपनी के मैनेजर टीटू शर्मा ने चौक कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर के मुताबिक मैनेजर टीटू मथुरा के रहने वाले हैं। उन्होंने तहरीर देकर बताया था कि कुछ दिनों से उन्हें आईटीसी कंपनी की नकली सिगरेट बनाकर बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। उन्होंने पड़ताल की तो पता चला कि तेलीबाग निवासी मो. अरशद और हम्जा बशर सिगरेट बेच रहे हैं। ग्राहक बनकर उन्हें आर्डर दिया गया। दोनों आर्डर (सिगरेट) के बंडल लेकर मंगलवार को चौक कोनेश्वर चौराहे पर पहुंचे। साथ में पुलिस कर्मी भी थे। बंडल लेकर सिगरेट की पड़ताल की गई। उसके नकली होने की पुष्टि हो गई। इसके बाद दोनों को पुलिस ने मो. अरशद और हम्जा बशर को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.